मथुरा कांड के विरोध में भाजपा लखनऊ महानगर का 6 जून को प्रदर्शन

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मथुरा के जवाहरबाग घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बद्त्तर हो गई है। प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में कानून के रखवालों की ही हत्या हो रही है। मथुरा के जवाहरबाग हिंसा कांड में सरकार के निकम्मेपन के कारण पुलिस अधिकारियों की शहादत हुई है। पार्टी शहीद पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

उल्लेखनीय है कि मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रमण हटाने गए पुलिसकर्मियों व अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प में दो पुलिस अधिकारियों सहित 24 लोगों की मौत हो गई।

शर्मा ने कहा कि भाजपा लखनऊ महानगर इकाई जवाहरबाग घटना के विरोध में 6 जून को विधानसभा के सामने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को इस घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपेगी।

प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक गोपाल टंडन, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहंेगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493