मोदी ने दी दुनिया के मुसलमानों को रमजान की बधाई

हेरात(अफगानिस्तान), 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया भर के एक अरब 70 करोड़ मुसलमानों को रमजान की हार्दिक बधाई दी। महीने भर का रोजा रखने वाले रमजान के इस पवित्र माह की शुरुआत अगले हफ्ते होने जा रही है।

हेरात(अफगानिस्तान), 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया भर के एक अरब 70 करोड़ मुसलमानों को रमजान की हार्दिक बधाई दी। महीने भर का रोजा रखने वाले रमजान के इस पवित्र माह की शुरुआत अगले हफ्ते होने जा रही है।

अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर में अंग्रेजी में भाषण के अंत में मोदी ने हिन्दी में कहा, “अफगानिस्तान की जनता एवं दुनिया भर के तमाम मुसलमानों को पवित्र रमजान महीने की हार्दिक बधाई।”

मोदी की रमजान की यह बधाई मुसलमानों के पवित्र माह के सात या आठ जून से शुभारंभ होने के कुछ दिन पहले ही आया है। इसकी शुरुआत की तारीख नए चांद के दिखाई देने से तय होगी।

रमजान मुसलमानों के लिए वह समय होता है जब वे आत्म शुद्धि एवं अल्लाह के करीब जाने के लिए सुबह से शाम तक भूखे रहते हैं। रमजान के अंत में वे ईद-उल-फितर मनाते हैं। यह मुसलमानों के सबसे बड़े त्यौहारों में एक माना जाता है।

अपने पहले साल के शासन के दौरान मोदी को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्होंने वर्ष 2014 में ईद-उल-फितर की बधाई नहीं दी थी। तब उन्होंने नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी भारत द्वारा हेरात में बनाए गए बांध के उद्घाटन समारोह में भाग लेने शनिवार को अफगानिस्तान के तूफानी दौरे पर आए थे। हेरात मशहूर पारसी सूफी संत मौलाना जामी के लिए भी जाना जाता है।

मोदी ने भारत-अफगानिस्तान के मजबूत रिश्ते का उल्लेख करते हुए अपने भाषण में जामी का भी उल्लेख किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493