सुलभा देशपांडे के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। ‘भूमिका’, ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तां’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ व ‘विरासत’ सरीखी हिंदी व मराठी फिल्मों का हिस्सा रहीं प्रसिद्ध अभिनेत्री सुलभा देशपांडेय के निधन पर लता मंगेशकर, ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित व अनिल कपूर सरीखी हस्तियों ने ट्विटर पर शोक जताया।

सुलभा (80) का लंबी बीमारी के बाद यहां शनिवार को उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार अपराह्न् में किया जाएगा।

सुलभा फिल्मों के अलावा धारावाहिकों का भी हिस्सा रहीं।

-लता मंगेशकर : आज मेरी पसंदीदा अभिनेत्री का निधन हो गया। उन्होंने मेरी फिल्म ‘जैत रे जैत’ में काम किया था। सुलभा बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं। उनका निधन हमारे फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

-ऋषि कपूर : सुलभा देशपांडे की आत्मा को शांति मिले। ‘दुनिया’ फिल्म में उनके साथ और उनके दिवंगत पति अरविंद देशपांडे दोनों के साथ काम कर चुका हूं।

-माधुरी दीक्षित : सुलभा देशपांडे जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। कितनी प्यारी, गर्मजोशीपूर्ण व बेहतरीन अदाकारा थीं।

-ऋचा चड्ढा : बड़े नुकसान का दिन। मुहम्मद अली, साशा शुलगीं एवं सुलभा देशपांडे नहीं रहे।

-रितेश देशमुख : सुलभा देशपांडेजी की आत्मा को शांति मिले। आपकी याद आएगी। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया। परिवार से हमदर्दी है।

-अनिल कपूर : सुलभा देशपांडे में एक सार्थक लुक से बात कहने की काबिलियत थी। फिल्म व रंगमंच को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

-मधुर भंडारकर : सुलभा देशपांडे के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मराठी रंगमंच व हिंदी सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए याद की जाएंगी।

-सोनू निगम : वह आज 27 वर्षो बाद अरविंद देशपांडे से जा मिलीं। सुलभा देशपांडे जी की आत्मा को शांति मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493