महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे में 17 की मौत (लीड-1)

रायगढ़, 5 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में पनवेल के नजदीक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (ई-वे) पर रविवार को एक बस और दो निजी वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

राज्य राजमार्ग नियंत्रण के मुताबिक, दुर्घटना पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शेन्डुंग मोड़ के पास तड़के करीब 4.00 बजे हुई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक स्विफ्ट कार का टायर अचानक पंचर हो गया। टायर बदलने के लिए कार को पहली लेन में रोका गया था। पीछे से आती एक इनोवा कार उसकी मदद के लिए रुकी।

तभी अचानक तेज गति से पीछे से आ रही एक बस इनोवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और इनोवा दोनों 40 फीट गहरी खाई में गिर गईं।

दुर्घटना में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

पीड़ितों में आठ महिलाएं, छह पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

ज्यादातर पीड़ित सतारा के थे, जबकि अन्य पुणे, नवी मुंबई, थाणे और मुंबई के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493