पुलिस के मुताबिक, सिकरारा क्षेत्र के मलसिल निवासी डिग्री कॉलेज के अवकाश प्राप्त अध्यापक हृदय नारायण यति (68) और उनकी पत्नी कांति (62) घर के बाहर सो रहे थे। तड़के करीब तीन बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और उसके बाद घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि वृद्ध दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे के कारण का पता फिलहाल नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
dharmpath.com dharmpath