उप्र : पुरानी पेंशन योजना बहाली के को लेकर कर्मचारी-शिक्षक लामबंद

आंदोलन की शुरुआत 7 जून को जीपीओ पर कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति से जुड़े महासंघों व परिसंघों के प्रांतीय तथा जनपदीय नेताओं प्रतितिधियों के सामूहिक धरने से होगी, जिसमें सभी संगठनांे के शीर्ष नेता एवं जनपदांे के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे और पूरे प्रदेशव्यापी आंदोलन का संदेश यहां से देंगे।

कर्मचारियों एवं शिक्षकों को लामबंद करने के दृष्टिकोण से 14 जुलाई को समस्त जनपदों में जनपदीय धरना एवं आम सभा करके जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

सरकार ने कर्मचारियों शिक्षकों की समस्याओं एवं उनके मुद्दों के निराकरण की ओर अब भी समुचित ध्यान नहीं दिया तो 9 अगस्त को प्रदेशीय विशाल महारैली में सीधी कार्रवाई की घोषणा का नेतृत्व भी कर सकते हैं।

समन्वय समिति के समन्वयक लल्लन पांडेय ने बताया कि मूलभूत ज्वलंत मुद्दों का ज्ञापन अब सीधे मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया जाएगा, जब वो स्वयं ज्ञापन लेंगे तभी मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की संभावना बढ़ेगी।

बैठक में सभी संबंधित महासंघों व परिसंघों के प्रतिनिधियों ने अपना-अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि उनके सदस्य बड़ी संख्या में भागीदारी करके सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493