कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पूर्व मिस्टर यूनिवर्स और मशहूर बॉडी बिल्डर मनोहर ऐच के निधन पर शोक जताया।
कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पूर्व मिस्टर यूनिवर्स और मशहूर बॉडी बिल्डर मनोहर ऐच के निधन पर शोक जताया।
ममता ने ट्विटर पर लिखा, “विश्व प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर मनोहर ऐच का निधन दुखद है।”
पूर्वोत्तर कोलकाता के बगुआती में उनके निवास स्थान पर रविवार दोपहर ऐच का निधन हुआ। वह 104 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी जटिलताओं से परेशान थे।
उन्होंने 1952 में मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्हें उनकी चार फुट, 11 इंच लंबाई के कारण ‘पॉकेट हरक्यूलिस’ नाम दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath