आर्सेनल से जुड़ना चाहते हैं वार्डी : गिरोड

लंदन, 5 जून (आईएएनएस)। आर्सेनल के स्ट्राइकर ओलिविएर गिरोड ने खुलासा किया है कि लीसेस्टर सिटी के स्टार फारवर्ड जेमी वार्डी इंग्लिश प्रीमियर क्लब में शामिल होना चाहते हैं।

फ्रांस की शनिवार को हुए मुकाबले में स्कॉटलैड पर 3-0 से मिली जीत के बाद गिरोड ने कहा कि वार्डी आर्सेनल क्लब से जुड़ने के इच्छुक हैं।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, गिरोड ने कहा, “मुझे बताया जाता रहा है कि वार्डी हमारे क्लब के साथ जुड़ना चाहते हैं और यह हमारे लिए काफी अच्छी खबर है। मुझे लगता है कि हम इस पर प्रशंसित हो सकते हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

फ्रांसीसी खिलाड़ी हालांकि, अमिरात स्टेडियम में मिलने वाली प्रतिद्वंद्विता से बेघबर हैं। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह जानते हैं कि क्लब इस वर्ष एक अन्य स्ट्राइकर को शामिल करना चाहता है।

स्ट्राइकर ने कहा, “आर्सेनल में हमारे पास बेहतरीन स्ट्राइकर रहे हैं और मैं क्लब के लिए बेहतरीन स्ट्राइकर चाहता हूं। आशा है कि इससे हमें खिताब जीतने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493