छग : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ते चोरी के मामलों और हाल ही में धमतरी जिले में हुई डकैती की घटना को रेज आईजी जी.पी. सिंह ने गंभीरता से लिया और रायपुर के पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा, एएसपी विजय अग्रवाल सहित शहर के सभी सीएसपी के सहयोग से टीम बनाकर चारों ओर पताशाजी की, और जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह के बारे में जानकारी मिली।

अग्रवाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने इस गिरोह का पीछा करते हुए रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से गिरोह के पांच सदस्यों को धर दबोचा और आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए, जो आरोपी वारदात के दौरान उपयोग में लाते थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी रायपुर के अग्रसेन धाम के पास एक खाली सूनसान घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि मामले को अंजाम देने का मुख्य आरोपी ग्राम पीपरानी, पोस्ट नरवली, तहसील कुक्षी, थाना टाण्डा, जिला धार का निवासी बन सिंह, पिता गणपत सिंह है। इसके साथ डुंगरु लावा, कुंदु सिंह, नूर सिंह और सुनील अनारे भी थे।

अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले घटना स्थल की रेकी करते और घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए सामान को आपस में बांट कर अलग-अलग क्षेत्रों में बिखर जाते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493