भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों सोमवार को उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के बीच बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, भोपाल, सागर, होशंगाबाद, उज्जैन, चंबल, ग्वालियर संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री, इंदौर का 28.2 डिग्री, ग्वालियर का 28 डिग्री और जबलपुर का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री, इंदौर का 44 डिग्री, ग्वालियर का 44.9 डिग्री और जबलपुर का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath