वाराणसी, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर से अनूठी पहल शुरू हो रही है। मंदिर प्रशासन हर सोमवार को बेल के पौधे वितरित करेगा।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बेल के पौधे को प्रसाद स्वरूप भक्तों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए श्रद्घालुओं से 11 रुपये लिए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेल के पेड़ को संरक्षित करना और लोगों को पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी देना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बेल पत्र का औषधीय और पर्यावरण के लिहाज से बहुत महत्व है। आयुर्वेद में बेल की पत्तियों और छाल का उपयोग होता है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, भगवान शंकर को प्रिय बेल पत्र का उपयोग काशी सहित दुनिया भर के शिव मंदिरों में किया जाता है। लेकिन बेल के पेड़ों की कम होती संख्या और बेल पत्रों की कमी के कारण इसके संरक्षण की बहुत जरूरत है।
बनारस के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि बेल का धार्मिक और पर्यावरणीय ²ष्टि से महत्व होने के कारण भक्तों को बेल के पौधों का वितरण किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath