‘उड़ता पंजाब’ बदनाम करने के लिए नहीं : जीतेंद्र

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। खुद को गर्व से ‘पंजाब का बेटा’ कहने वाले दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र का कहना है कि फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का मकसद राज्य की बदनामी करना नहीं है। फिल्म का निर्माण उनके बैनर ‘बालाजी मोशन पिक्च र्स’ ने किया है।

सेंसर बोर्ड ने सोमवार को ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं को पंजाब शब्द हटाने को कहा है। यह फैसला शायद राजनीति से प्रेरित है और राज्य में सत्तारूढ़ दल के दबाव में किया गया है, जिसे नशे की बढ़ती समस्या से निपटना पड़ रहा है।

जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने अपने पिता का संदेश अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

संदेश में जीतेंद्र ने कहा, “जीतेंद्र : हम पंजाब के लोगों का सम्मान करते हैं और कभी भी उनकी भावनाओं को आहत नहीं करना चाहेंगे। हम हमेशा सीबीएफसी की सही सलाह पर चलेंगे। फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं, बदनामी के लिए नहीं। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है, क्योंकि मुझे खुद पंजाब का बेटा होने पर गर्व है।”

शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म युवाओं के नशे में डूबने पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493