कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। यहां एक निर्माणाधीन स्थल पर पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने से सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि लड़का कोलिन्स स्ट्रीट में पानी से भरे एक गड्ढे में गिरी एक गेंद निकालने गया था, जहां एक इमारत का निर्माण किया जा रहा था।”
अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath