उप्र सरकार केंद्रीय योजनाओं को बाधित कर रही : शाह

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार कई केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं में अडं़गा लगा रही है, यही कारण है कि इसका लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है।

शाह ने मीडिया से कहा, “केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा की तरह किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा क्षुद्र राजनीतिक कारणों से इन योजनाओं में अड़ंगा लगा दिया गया है।”

सत्तारूढ़ सपा पर भ्रष्टाचारियों और गुंडों को बचाने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार उन पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिनपर सपा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासन के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “वे पिछली बसपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को उछाल कर सत्ता में आए थे। लेकिन उन्होंने पिछले चार सालों में न तो किसी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई की और न ही किसी को जेल भेजा।”

उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा हिंसा को देखते हुए कहा जा सकता है कि राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है। शाह ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसे कोई गुंडा पुलिस अधिकारियों को गोली मार सकता है, क्योंकि उन्हें कार्रवाई का कोई डर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493