मानसून केरल, लक्षद्वीप पहुंचा (लीड-1)

तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल व लक्षद्वीप पहुंचने की घोषणा की।

यहां आईएमडी कार्यालय के निदेशक के. संतोष ने कहा कि आगामी दिनों में पूरे राज्य में ‘अच्छी बारिश’ होने की संभावना है।

अधिकारी 10 मई से लक्षद्वीप, केरल व मंगलौर स्थित 14 मौसम केंद्रों पर रिकॉर्ड किए गए डाटा के आधार पर मानसून के पहुंचने का पता लगाते हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यत: एक जून को केरल के आसपास पहुंचता है। यह आमतौर पर तेजी से उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई तक पूरे देश को तर कर देता है।

पिछले साल आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 मई को पहुंचने की उम्मीद जताई थी, लेकिन यह पांच जून को पहुंचा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493