मप्र : तहसीलदार का सुझाव, पीएम शुरू करें ‘राजीव गांधी आत्महत्या योजना’

रतलाम, 8 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के एक और अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला। इस पोस्ट का विरोध हुआ तो उन्होंने उसे हटा दिया।

रतलाम जिले की तहसीलदार अमिता सिह ने अपने फेसुबक पृष्ठ पर लिखा था, “प्रधानमंत्री अफगानिस्तान गए तो वहां के मुसलमानों ने भारत के झंडे लेकर सड़क पर ‘वंदे मातरम् और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इसलिए प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि वे ‘राजीव गांधी आत्महत्या योजना’ शुरू करें ताकि छद्म धर्मनिरपेक्ष और कांग्रेसी विचार वाले लोग यह खबर सुनकर आत्महत्या कर सकें।”

तहसीलदार सिंह के इस पोस्ट का सोशल मीडिया पर जब विरोध शुरू हुआ तो उन्होंने इसे हटा दिया और सफाई दी कि उन्हें किसी ने वॉट्सएप पर यह संदेश भेजा था, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक पृष्ठ पर पोस्ट कर दिया था। किसी को बुरा न लगे, इसलिए उन्होंने माफी भी मांगी है।

ज्ञात हो कि इससे पहले बड़वानी के जिलाधिकारी अजय िंसंह गंगवार की कुर्सी सिर्फ इसलिए चली गई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी की थी। इसी तरह नरसिंहपुर के जिलाधिकारी सी.बी.चक्रवर्ती को जयललिता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या अमिता सिंह पर भी कोई कार्रवाई होगी?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493