जेटली ने सॉवरेन वेल्थ फंड कार्य योजना पर चर्चा की

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को देश के प्रथम 40 हजार करोड़ रुपये के सॉवरेन वेल्थ फंड ‘राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष’ (एनआईआईएफ) के संचालन पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “अरुण जेटली की अध्यक्षता में एनआईआईएफ के शासकीय परिषद की दूसरी बैठक हुई। जिसका मकसद एनआईआईएफ के संचालन के लिए उठाए गए कदमों की स्थिति की समीक्षा करना और आगे के कदमों के लिए कार्य योजना पेश करना था।”

इस दौरान जेटली ने एनआईआईएफ का वेबसाइट भी लांच किया।

बयान के मुताबिक, परिषद ने एनआईआईएफ में निवेश करने की इच्छा रखने वाले दीर्घावधि निवेशकों, सॉवरेन वेल्थ फंडों और पेंशन फंडों पर चर्चा की।

इस दौरान विभिन्न निवेशकों के साथ एनआईआईएफ में निवेश करने के लिए किए गए एमओयू पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कोष के निवेश के लिए दिशानिर्देश पर भी चर्चा हुई।

बयान में कहा गया है, “एनआईआईएफ में कई क्षेत्र विशेष और निवेश विशेष क्लोज एंडेड कोष होंगे। प्रत्येक कोष विभिन्न श्रेणियों की यूनिट जारी कर सकती है। सरकार और अन्य निवेशक यूनिट खरीद सकती हैं।”

बयान के मुताबिक, प्रत्यक कोष के यूनिट, निवेश और खाते एक-दूसरे से अलग और स्वतंत्र होंगे।

शुरुआती निवेश के लिए परियोजनाओं की शॉर्टलिस्टिंग और कोष के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का चुनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

बयान में कहा गया है, “कोष की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक कोर टीम गठित की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493