लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार देर रात बारिश होने से गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन में हल्के बादल छाए रहने और गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली छाई रहेगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। बुधवार देर रात बारिश होने से गुरुवार को तापमान में तीन डिग्री सेलिसयस तक की गिरावट आने की संभावना है। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेलिसयस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 24.5 डिग्री, वाराणसी का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और गोरखपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath