केटी की ‘रिवेंज’ 4 माह में सच लाएगी सामने

लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन हस्ती केटी प्राइस अपनी किताब ‘रिवेंज’ का विमोचन चार महीनों में करने जा रही हैं। उनका वादा है कि ‘सच्चाई सामने आएगी।’

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व ग्लैमर मॉडल ने किताब में पति कीरन हायलर से मिली बेवफाई का जिक्र किया है। आरोप है कि उनके पति ने 2014 में केटी की जिगरी दोस्त जेन पौंटनी के साथ मिलकर उनके साथ दगाबाजी की।

केटी ने ‘नाउ’ पत्रिका को बताया, “मैं कीरन के मेरी जिगरी दोस्त के साथ मिलकर मेरे से की बेवफाई के मेरे अनुभव को बयां करने जा रही हूं।”

उन्होंने कहा, “सच सामने आएगा। मैं जानती थी कि जेन बदल गई है और मैं जानती थी कि उसने कीरन को कल्पनाओं के जाल में फांस लिया है..काश मैंने यह पहले कर दिखाया होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493