हिमाचल प्रदेश में 2 पर्यटकों की मौत

शिमला, 9 जून (आईएएनएस)। पंजाब के जलंधर से हिमाचल प्रदेश घूमने आए दो पर्यटकों की गुरुवार को मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राज्य में नरकंडा कस्बे के एक रिजॉर्ट में दोनों पर्यटकों के टेंट पर एक पेड़ गिर गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। ये पर्यटक हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित एक नेचर कैंप में रह रहे थे।

अशोक सिद्धू (45) और राजेश कुमार (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गगन कुमार (32) घायल हो गए, जिन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह नेचर कैंप, शिमला से 65 किलोमीटर दूर और 8500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तीनों पर्यटक उस वक्त अपने टेंट में सो रहे थे, जब बारिश के कारण एक पेड़ उनपर गिर पड़ा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये तीनों पर्यटक जलंधर के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493