बर्लिन, 9 जून (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने बायेर लेवरकुसेन के लिए खेलने वाले मिडफील्डर क्रिस्टोफ क्रामेर के साथ पांच साल का करार किया है।
क्लब ने एक बयान जारी कर इस करार की पुष्टि की है। 25 साल के क्रामेर ने बुधवार को मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है। क्लब ने कहा है कि वह युवा टीम का अहम हिस्सा होंगे।
क्रामेर इससे पहले भी 2013 से 2015 तक मोंचेनग्लादबाक के लिए खेल चुके हैं। वह लोन पर आधारित करार के तहत यहां आए थे और 73 मैचो में पांच गोल किया था।
जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रामेर 2014 में विश्व कप जीतने वाली जर्मन टीम के सदस्य थे। वह अपने देश के लिए 12 मैच खेल चुके हैं।
क्रामेर को हालांकि शुक्रवार से फ्रांस में शुरू हो रहे यूरो कप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath