सीरिया में आईएस के 18 आतंकवादी ढेर

अंकारा, 9 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना और तुर्की सेना द्वारा चलाए गए अभियान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 18 आतंकवादी ढेर हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को शुरू किए गए अभियान में आईएस के लगभग 14 ठिकाने नष्ट कर दिए गए।

इस अभियान में आतंकवादियों से संबद्ध दो वाहन, हथियारों के एक जखीरे और एक इमारत को नष्ट कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493