जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी मोमोता रियो ओलम्पिक दल से बाहर

टोक्यो, 9 जून (आईएएनएस)। जापान के नम्बर-1 पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी केंतो मोमोता को अवैध रूप से चल रहे कसीनो (जुआघर) में जुआ खेलने के कारण आगामी रियो ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाली देश की बैडमिंटन टीम से बाहर कर दिया है।

स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने छह बार उस कसीनो में जाने और करीब 6,200 अमेरिकी डॉलर का जुआ खेलने की बात कबूली है।

इस कारण मोमोता को निप्पॉन बैडमिंटन संघ द्वारा एक आपातकाल बैठक के बाद रियो ओलम्पिक जाने वाली जापान की बैडमिंटन टीम से बाहर कर दिया गया।

मोमोता की टीम के साथी खिलाड़ी केनिची तागो को भी अवैध रूप से सट्टा लगाने का दोषी पाया गया था और इस कारण उन्हें भी बाहर कर दिया गया।

मोमोता पहले ऐसे जापानी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले साल दिसम्बर में दुबई में हुए सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल जीता था।

रियो डी जेनेरियो में पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में जापान की बैडमिंटन टीम के लिए मोमोता की अनुपस्थिति देश के लिए एक बड़ा झटका होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493