शिवपाल अब नहीं करेंगे जनता दर्शन

इसके साथ यादव ने यह भी कहा है कि जनता अब जिले में ही अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या से अवगत कराए।

शिवपाल के इस निर्णय के पीछे के कारणों के लिए माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है। ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा को चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा।

शिवपाल के इस निर्णय के बाद प्रदेश भर से आने वाली जनता को अपने जनपदीय अधिकारियों ओर जनप्रतिनिधियों से ही मुलाकात कर संतुष्ट होना पड़ेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव प्रत्येक शुक्रवार को कालीदास मार्ग पर स्थित जनसुनवाई भवन में प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से आई हुई जनता की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को देते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493