ब्राजील का मंदी के बीच सरकारी खर्च नियंत्रित करने का संकल्प

ब्रासीलिया, 9 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के वित्त मंत्री हेनरिक मीरेल्स ने कहा है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वर्ष 2015 और 2016 में आई कमी, इतिहास में सबसे खराब हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी खर्च को नियंत्रित करने जैसे उपाय के जरिए नीचे की ओर जा रही अर्थव्यवस्था को बदल देने का संकल्प जताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हेनरिक मीरेल्स ने बुधवार को निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ सरकार की आर्थिक नीतियों की भर्त्सना की लेकिन कहा कि देश अब एक नई दिशा की ओर है।

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब वह अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमेर के साथ राष्ट्रपति के प्लानाल्तो पैलेस में उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि फैसलों की गलतियों की वजह से अर्थव्यवस्था खराब हुई। हमें हर हाल में यह देखना होगा कि मंदी के पीछे क्या है और यह प्रक्रिया बदल दी जाए।

वर्ष 2015 में ब्राजील की जीडीपी घटकर 3.8 हो गई थी और इस साल के लिए भी इसी तरह की भविष्यवाणी की गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सार्वजनिक खर्च में वर्ष 2007 से 2015 के बीच महंगाई से 5.8 फीसदी अधिक वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्री ने देश की नीचे की ओर जा रही अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए टेमेर सरकार द्वारा सिलसिलेवार ढंग से की गई घोषणाओं की सूची पेश करते हुए सरकारी खर्च पर नियंत्रण का भी उल्लेख किया।

मीरेल्स के अनुसार, एक बार सरकार यह दिखा दे कि उसने खर्च को नियंत्रण में कर लिया है तो नकारात्मक आर्थिक गतिविधियों के संकेत बदलने शुरू हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493