भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेंद्र दादु की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। दादु भोपाल में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने आ रहे थे।
पुलिस ने कहा कि इंदौर से भोपाल आ रहे दादु का वाहन सीहोर के सैकड़ाखेड़ी गांव के करीब अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दादु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।
बताया गया है कि दादु भोपाल में राज्यसभा चुनाव को लेकर आयोजित विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने आ रहे थे। दादु की मौत की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री आवास पर चल रही भाजपा विधायक दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया।
भाजपा के प्रदेश संवाद प्रमुख डा. हितेश वाजपेयी ने दादु की हादसे में मौत की पुष्टि करते हुए उनके निधन को पार्टी और नेपानगर क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया है।
dharmpath.com dharmpath