भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह चल रही हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई, पर राज्य को लू से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है।
भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह चल रही हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई, पर राज्य को लू से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है।
राज्य में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप है, पर हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के बीच बौछारें पड़ने तथा ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल व इंदौर संभाग में लू का असर बने रहने की संभावना जताई है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 27.9 डिग्री और जबलपुर का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, इंदौर का 40.4 डिग्री, ग्वालियर का 44.8 डिग्री और जबलपुर का 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath