ब्यूनस आयर्स, 10 जून (आईएएनएस)। ब्यूनस आयर्स में प्रतिष्ठित इंटर अमेरिकन यूनिवर्सिटी के सहयोग से 11 जून को भारतीय काव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
ब्यूनस आयर्स, 10 जून (आईएएनएस)। ब्यूनस आयर्स में प्रतिष्ठित इंटर अमेरिकन यूनिवर्सिटी के सहयोग से 11 जून को भारतीय काव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस महोत्सव में भारतीय कवि-राजनयिक अभय के. अपनी नई कविताओं का पाठ करेंगे। उन्होंने ये कविताएं अर्जेटीना की दिग्गज कवयित्री, नृत्यांगना मरिटा बार्वी और कवि यूयुत्सू आर.डी शर्मा के साथ लैटिन अमेरिका में अपनी यात्रा और प्रवास के दौरान लिखी थी।
उन्हें 10 जून को अंतरराष्ट्रीय संबंधों की अर्जेटीना परिषद (सीएआरआई) में भारतीय काव्य के 3,000 वर्ष पूरे होने के मौके पर संबोधन के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
उनकी कविताएं अर्जेटीना के मशहूर लेखक लुइस बोर्जेस, पेरू के सर्वश्रेष्ठ कवियों में से एक सेसर वालेजो, गालिब और दारा शिकोह पर हैं, जिन्हें स्पेनिश भाषा में अनूदित किया गया है।
बयान के अनुसार, पिछले महीने लीमा में अभय के. को पेरू के साहित्यिक सदन ने आमंत्रित किया था। इश दौरान उन्होंने पेरू के कवि ऑस्कर लिमाचे के साथ साहित्यिक वार्ता भी की थी।
भारतीय दूतावास ने भारतीय काव्य के 3,000 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस महोत्सव का आयोजन किया।
dharmpath.com dharmpath