मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार तीन जून को समाप्त सप्ताह में 3.2711 अरब डॉलर बढ़कर 363.4649 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 24,311.4 अरब रुपये के बराबर है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 2.9953 अरब डॉलर बढ़कर 339.2223 अरब डॉलर हो गया, जो 22,682.1 अरब रुपये के बराबर है।
बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 28.59 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.328 अरब डॉलर हो गया, जो 1,366.2 अरब रुपये के बराबर है।
इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य मूल्य 39 लाख डॉलर घटकर 1.4945 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 100.5 अरब रुपये के बराबर है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 62 लाख डॉलर घटकर 2.4192 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 162.6 अरब रुपये के बराबर है।
dharmpath.com dharmpath