उप्र में तेज धूप, गर्मी बढ़ी

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान और उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के रुख में किसी तरह का बदलाव नहीं होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। आद्र्रता का स्तर 83 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस में और इजाफा होगा। पूर्वाचल के कुछ जिलों में हालांकि आंशिक बदली का असर दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री, झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493