जापान में रिलीज होगी ‘पीके’

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दिसंबर 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म देश में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।

बयान के मुताबिक, राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘पीके’ जापान में अक्टूबर में रिलीज होगी।

यह फिल्म जापानी मनोरंजन कंपनी के सहयोग से विनोद चोपड़ा फिल्म्स, राजकुमार हिरानी फिल्म्स और यूटीवी मोशन पिक्च र्स द्वारा जारी होगी।

फिल्म ‘पीके’ ने भारत और चीन, उत्तरी अमेरिका, गुल्फ, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रदेशों में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म ने घरेलू बाजार में 472 करोड़ रुपये और विदेशी बाजार में 306.8 करोड़ रुपये कमाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493