सहायता को लेकर अमित शाह के दावे में सच्चाई नहीं : तेलंगाना

हैदराबाद, 11 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के उस दावे को झूठा करार दिया कि केंद्र सरकार ने पिछले दो साल में राज्य को 90 हजार करोड़ रुपये दिए हैं।

हैदराबाद, 11 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के उस दावे को झूठा करार दिया कि केंद्र सरकार ने पिछले दो साल में राज्य को 90 हजार करोड़ रुपये दिए हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री ई. राजेंदर ने संवाददाताओं से कहा कि शाह के बयान में तनिक भी सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्रीय योजनाओं के हिस्से के रूप में केंद्रीय निधि से केवल 36 हजार करोड़ रुपये मिले हैं।

नालगोंडा जिले में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दो साल के अंदर 90 हजार करोड़ रुपये दिए लेकिन यह जनता तक नहीं पहुंचा।

राजेंदर ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद केंद्र सरकार प्रायोजित योजनाओं के लिए दी जाने वाली राशि में कटौती कर दी।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मूल्य संवर्धित कर (वैट) से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सहमत हुई थी लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य को नुकसान की क्षतिपूर्ति के रूप में सात हजार करोड़ रुपये चाहिए।

राजेंदर ने कहा कि पिछले दो साल के अंदर केंद्र ने बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने यह दावा किया कि तेलंगाना कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में सबसे आगे है। इसके साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने इसके लिए राज्य की सराहना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493