रियो : पुरुष युगल में पेस और मिश्रित में सानिया देंगी बोपन्ना का साथ (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का शनिवार को आगामी ओलम्पिक खेलों में रिकॉर्ड सातवीं बार खेलने का सपना सच हो गया, जब उन्हें रियो ओलम्पिक के लिए भारत की पुरुष युगल टीम में रोहन बोपन्ना के साथ शामिल किया गया।

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का शनिवार को आगामी ओलम्पिक खेलों में रिकॉर्ड सातवीं बार खेलने का सपना सच हो गया, जब उन्हें रियो ओलम्पिक के लिए भारत की पुरुष युगल टीम में रोहन बोपन्ना के साथ शामिल किया गया।

इसके साथ ही मिश्रित युगल टीम के लिए बोपन्ना और सानिया मिर्जा की जोड़ी बनाई गई। वहीं महिला युगल की टीम में सानिया मिर्जा के साथ प्रार्थना थोम्बारे को रखा गया है।

बोपन्ना के पुरुष युगल में साकेत मेयनेनी को चुनने के फैसले को अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) की चयन समिति ने यहां हुई बैठक में नकार दिया।

विश्व पुरुष रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल करने के कारण बोपन्ना को ओलम्पिक का सीधा टिकट मिला था। साथ ही इसी कारण उनके पास ओलिम्पक में अपने जोड़ीदार को चुनने की भी छूट थी।

बोपन्ना ने शुक्रवार को उस वक्त सभी को हैरत में डाल दिया था, जब उन्होंने रियो ओलम्पिक के लिए अपने जोड़ीदार के रूप में पेस की बजाय युवा टेनिस खिलाड़ी साकेत को चुना था।

एआईटीए के अध्यक्ष अनिल खन्ना ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बोपन्ना पेस का सम्मान करते हैं और मेयनेनी को चुनने के लिए उनके अपने कुछ कारण थे।

उन्होंने कहा, “बोपन्ना उनकी (पेस) इज्जत करते हैं और उन्होंने मेयनेनी को अपने जोड़ीदार के रूप में चुनने के पीछे का कारण भी बताया।”

चयन समिति की यहां हुई बैठक के बाद अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) के अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा, “शीर्ष 10 में शामिल बोपन्ना और 46वीं रैंकिंग वाले पेस रियो के पुरुष युगल में खेलेंगे, जिससे भारत की पुरुष युगल टीम और भी मजबूत होगी। हमारा फैसला सिर्फ सबसे ज्यादा पदक जीतने की संभावना पर आधारित है।”

पेस ने हाल ही में फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम कर करियर स्लैम पूरा किया था, जिसमें उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस थीं।

इसी बीच, आईटीए ने मिश्रित युगल में सानिया और बोपन्ना की जोड़ी बनाई है। सानिया ने भी शुक्रवार को एआईटीए को अपनी प्रथामिकता बता दी थी। महिला युगल में प्रार्थना को सानिया की जोड़ीदार चुना गया है।

खन्ना ने कहा, “महिला युगल में प्रार्थना सानिया की जोड़ीदार होंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493