हरियाणा से राज्यसभा में पहुंचे मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा शनिवार को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित घोषित किए गए।

चंद्रा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे, जिन्हें भाजपा ने समर्थन दिया था। उनकी मतगणना के समय बहुत राजनीतिक ड्रामा हुआ।

विधानसभा के सूत्रों ने कहा कि शनिवार के मतदान के बाद कांग्रेस विधायकों के 13 वोट रद्द कर दिए गए। चंद्रा ने दिल्ली के वकील और इनेलो समर्थित उम्मीदवार आर. के. आनंद को हराया।

केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह भी राज्यसभा में निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 40 वोट मिले।

राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतगणना के काम में शनिवार को देरी हुई। विभिन्न पक्षों से 16 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम बिलास शर्मा ने कहा कि आपत्तियों को स्पष्ट करने के लिए चुनाव आयोग को भेज दिया गया था।

आपतियां सत्तारूढ़ भाजपा, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (इनेलो) और कुछ अन्य स्वतंत्र उम्मीदवारों ने दर्ज कराई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493