यूरो 2016 : बेरेजुत्सकी की बदौलत रूस ने इंग्लैंड को बराबरी पर रोका

मार्सेली (फ्रांस), 12 जून (आईएएनएस)। वासीली बेरेजुत्सकी की ओर से इंजुरी टाइम में किए गए गोल के कारण रूस ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के ग्रुप-बी के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

स्टेड वेलोड्रोम में शनिवार देर रात हुए मुकाबले के पहले हॉफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया।

पहले हॉफ में इंग्लैंड के खिलाड़ी वेन रूनी और डेल अलाए की ओर से मिले पास को हैरी काने गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे।

रूस की ओर से भी की गई गोल दागने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं।

मध्यांतर के बाद 73वें मिनट में एरिक डाएर ने गोल दागकर इंग्लैंड को 1-0 से बढ़त दिलाई।

मुकाबले की शुरुआत से लेकर आखिर तक संघर्ष कर रही रूस की टीम को राहत इंजुरी टाइम (92वें) में बेरेजुत्सकी के गोल से मिली।

बेरेजुत्सकी के गोल ने इंग्लैंड की जीत की खुशी को निराशा में तब्दील करते हुए मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर पहुंचाया।

टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में जहां एक ओर 16 जून को इंग्लैंड का मुकाबला वेल्स को होगा, वहीं रूस की भिड़ंत 15 जून को स्लोवाकिया से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493