नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। देशभर के राज्यों के बिजली मंत्री इस क्षेत्र की समीक्षा, योजना और निगरानी के लिए गोवा में 16-17 जून को दो दिवसवीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
मंत्रालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली मंत्री और सचिव एवं मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
सम्मेलन में वर्तमान में चल रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों को लागू करने और बिजली, कोयला एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञप्ति के मुताबिक, सम्मेलन में अन्य जिन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, उनमें “राज्यों द्वारा ऊर्जा संरक्षण विकास कोड्स अपनाने और ऊर्जा सक्षम कृषि पंपों पर चर्चा शामिल होगी।”
विज्ञप्ति के मुताबिक, “नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और लघु पनबिजली के साथ ही नवीकरणीय खरीद दायित्वों (आरपीओ) के अनुपालन और नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाण पत्रों की राज्य स्तरीय समीक्षा की जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath