कोपा अमेरिका : कोस्टा रिका ने कोलंबिया को 3-2 से मात दी

हॉस्टन (टेक्सास), 12 जून (आईएएनएस)। कोस्टा रिका ने शनिवार को खेले गए कोपा अमेरिका के ग्रुप-ए मुकाबले में कोलंबिया को 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एनआरजी स्टेडियम में हुए मुकाबले में दूसरे मिनट में जोहान वेनेगस के गोल ने कोस्टा रिका को 1-0 से बढ़त दिलाई।

छठे मिनट में हालांकि, कोलंबिया के लिए दागे गए फ्रैंक फाबरा के गोल ने इसे 1-1 से बराबर पर ला खड़ा किया।

कोस्टा रिका ने पहले हॉफ में उस वक्त बढ़त बनाई जब वेगेनस ने कोलंबिया के नेट पर गोल का लक्ष्य बनाया और इसे रोकने के मकसद से आए फाबरा ने गलती से खुद के नेट पर ही इसे पहुंचा दिया। 34वें मिनट में हुए इस गोल से कोस्टा रिका ने 2-1 से आगे हो गया।

मध्यांतर के बाद एक बार फिर शुरू हुए रोमांचक मुकाबले में कोस्टा रिका के लिए 58वें मिनट में सेल्सो बोर्गेस ने गोल दागा। हालांकि, इसके बाद प्रतिद्वंद्वी टीम का लगातार पीछा कर रही कोलंबिया के लिए 73वें मिनट में मार्लोस मोरेनो ने गोल किया।

मोरेनो के गोल से कोस्टा रिका को कड़ी प्रतिद्वंद्विता दे रही कोलंबिया की टीम ने स्कोर 3-2 पर ला खड़ा किया।

इतने संघर्ष के बावजूद कोस्टा रिका के खिलाफ कोलंबिया को तीसरा गोल दागने का अवसर नहीं मिला और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के बावजूद भी कोलंबिया को अधिक नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि टीम मंगलवार को पराग्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत दर्ज कर कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि कोस्टा रिका को शनिवार को ही अमेरिका द्वारा पराग्वे पर मिली जीत के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

कोस्टा रिका से मिली हार के कारण कोलंबिया को न्यूजर्सी में ब्राजील का सामना करना पड़ सकता है, वहीं टीम की इस जीत का फायदा अमेरिका को मिला और वह ग्रुप-ए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493