बैडमिंटन : सायना ने जीता आस्ट्रेलियन ओपन (लीड-1)

सिडनी, 12 जून (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज का एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह बीते तीन साल में सायना की यहां दूसरी खिताबी जीत है।

विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने 7.5 लाख डालर इनामी इस टूनार्मेंट के खिताबी मुकाबले में चीन की सुन यू को हराया। सायना पहला गेम हार गई थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और चैम्पियन बनीं।

सायना को विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ खेले गए पहले गेम में 11-21 से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन अपनी पूरी क्षमता के साथ वापसी करते हुए हैदराबाद की 26 वर्षीया बैडमिंटन खिलाड़ी ने बाकी के दोनों मुकाबले 21-14, 21-19 से जीते।

सायना के पहले गेम की शुरुआत काफी खास नहीं रही। इसमें सुन ने उन्हें पछाड़ते हुए पहले 9-4 और फिर 15-8 से बढ़त हासिल की और इसे 21-11 पर पूरा किया।

लंदन ओलम्पिक पदक धारक ने दूसरे गेम में सुन को खुद पर भारी नहीं पड़ने दिया ओर चीन की खिलाड़ी द्वारा शुरुआत में की गई गलतियों का फायदा उठाते हुए 14-12 से बढ़त बनाई और फिर इसे 21-14 पर समाप्त किया।

मुकाबले के अंतिम और निर्णायक गेम में सायना ने एक बार फिर दबाव बनाते हुए 8-3 से बढ़त बनाई। हालांकि, सुन ने अपनी लय में वापस आने के लिए काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रही।

सायने ने तीसरे गेम में 21-19 से जीत हासिल की और इसके साथ ही दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन के खिताब पर कब्जा जमाया।

चीन की 22 वर्षीया सुन के खिलाफ यह सायना का सातवां मैच था। हैदराबाद की 26 साल की सायना का यह सातवां सुपर सीरीज खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493