जोधपुर, 13 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को भारतीय वायुसेना (एएएफ) का एक मिग-27 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हालांकि, पायलट विमान से सुरक्षित रूप से निकलने में कामयाब रहा।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना जोधपुर सैन्यअड्डे के पास हुई। लड़ाकू विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था।
दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath