जबलपुर में हत्या व लूट के मामले में 2 गिरफ्तार

जबलपुर, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर 10 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ.आशीष ने सोमवार का बताया कि बरेला थाना क्षेत्र में रविवार को अपनी भाभी की बहन को रकम व सामान देने आए अरुण कुलेश पर हमला कर दो बदमाशों ने 10 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। बाद में कुलेश की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों, धीरज यादव व रवींद्र झारिया को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लूट के साढ़े नौ हजार रुपये बरामद कर लिए।

पुलिस के अनुसार, अरुण की भाभी की बहन नर्सिग की पढ़ाई कर रही है और एक छात्रावास में रहती है। वह मंडला से रविवार को मोटर साइकिल से उसे 10 हजार रुपये व अन्य सामान देने आया था। इसके बाद दोनों ने बरघी बांध घूमने का कार्यक्रम बनाया। दोनों मोटर साइकिल से निकले, मगर रास्ते में एक स्थान पर रुक गए। तभी दो युवकों ने अरुण पर हमला कर दिया और 10 हजार रुपये लूट ले गए। कुछ देर बाद मौके पर ही अरुण की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493