जम्मू, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सोमवार को एक आंतकवादी मारा गया।
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस में कुछ आतंकवादियों के सफर करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल के जवान कुद कस्बे में घात लगाकर छिपे हुए थे।
सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बस के रुकने पर अतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी हमले में एक आतंकवादी मारा गया।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath