कांग्रेस की प्रदेश इकाई के संपर्क विभाग के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मदान ने कहा कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम नबी आजाद 16 जून को लखनऊ आ रहे हैं, जहां वह सुबह 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में भाग लेंगे।
मदान ने कहा कि इस बैठक में पार्टी के प्रभारी-सचिव, कांग्रेस विधानमंडल दल एवं विधान परिषद दल के नेता, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी जिला व शहर अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन मंत्री, विभागों के अध्यक्ष, फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष, मीडिया विभाग के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा सोशल मीडिया व रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
मदान ने कहा कि बैठक के बाद आजाद शाम को मीडिया से भी मुखातिब होंगे।
dharmpath.com dharmpath