जम्मू, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के ऊधमपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सोमवार को अर्धसैनिक बल के तीन जवान घायल हो गए जबकि एक आंतकवादी मारा गया।
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस में कुछ आतंकवादियों के सफर करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल के जवान कुद कस्बे में घात लगाकर छिपे हुए थे।
सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अपनी मिठाई की दुकानों के लिए प्रसिद्ध कुद कस्बे के पास बस को रोके जाने पर अतंकवादियोंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी हमले में एक आतंकवादी मारा गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि फायरिंग रुक गई है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की तलाशी शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath