मप्र : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून से रीवा में

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 16 जून को रीवा में शुरू होगी।

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 16 जून को रीवा में शुरू होगी।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किए जाने के साथ राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के प्रदेश में क्रियान्वयन पर जिलेवार चर्चा की जाएगी। साथ ही गत कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी।

छह दिन तक चलने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्रबुद्घे, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। दो दिवसीय बैठक के पूर्व 15 जून को भाजपा के संभागीय कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493