नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर या शाम में कुछ इलाकों में हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”
अधिकारी के अनुसार, यहां दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के असार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 60 फीसदी दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath