भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार की सुबह से चल रही हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री, इंदौर का 25.8 डिग्री, ग्वालियर का 27.3 डिग्री और जबलपुर का 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, इंदौर का 37.6 डिग्री, ग्वालियर का 40.9 डिग्री और जबलपुर का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath