सांता क्लारा (केलिफोर्निया), 14 जून (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका के ग्रुप-सी में सोमवार को जमैका के खिलाफ खेले गए मुकाबले के साथ ही उरुग्वे का टूर्नामेंट में अभियान पूरा हो गया है।
लेविस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी उरुग्वे की टीम ने जमैका को 3-0 से मात दी।
जमैका और उरुग्वे का यह अंतिम ग्रुप मैच था। मुकाबले के 21वें मिनट में निकोलस लोडिएरो ने गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
जमैका के जे-वाघन वॉटसन ने अपने ही पाले में गोल दागते हुए उरुग्वे को 66वें मिनट में 2-0 से बढ़त दे दी। इसके बाद 88वें मिनट में मातियास कोरुजो के गोल ने टीम को 3-0 से आगे कर दिया।
जमैका और उरुग्वे के लिए यह टूर्नामेंट का उनका अंतिम मुकाबला था। दोनों ही टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो चुका है।
dharmpath.com dharmpath