कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का समर्थन किया है।
जेटली ने यहां कहा, “हर राज्य ने जीएसटी पर अपने विचार दे दिए हैं। हर राज्य ने जीएसटी का समर्थन किया है। एकमात्र राज्य तमिलनाडु ने इस पर आपत्ति जताई है।”
जेटली के मुताबिक तमिलनाडु ने भी हालांकि इसे लागू किए जाने योग्य बताते हुए कुछ सुझाव दिए हैं।
जीएसटी पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति की बैठक यहां मंगलवार सुबह शुरू हुई, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और 22 राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हो रहे हैं।
सात अन्य राज्यों का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath