मप्र : सिवनी में सब इंजीनियर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिवनी, 14 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को जनपद पंचायत के उपयंत्री (सब इंजीनियर) संत कुमार पद्राम को लंबित भुगतान के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जबलपुर से आए लोकायुक्त के निरीक्षक मनोज गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि निर्मल नीर योजना के तहत ग्राम पंचायत सागर के पोतलपानी गांव में बनाए गए कुएं के उपयोग में लाए गए सामान का मूल्यांकन कर भुगतान किए जाने के एवज में उपयंत्री पद्राम ने सत्येंद्र ठाकुर से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वह पांच हजार रुपये दे चुका था।

सत्येंद्र ने उपयंत्री द्वारा रिश्वत मांगे जाने की लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई।

गुप्ता के मुताबिक, पद्राम को मंगलवार को अस्पताल के मुख्यद्वार पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। बाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493