मप्र : विदिशा में महिला 2 बेटियों संग जिंदा जली

विदिशा, 14 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार की दोपहर एक मकान में आग लगने से महिला की दो बेटियों के साथ मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंजबासौदा थाने के उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) एन.के. गौर ने आईएएनएस को बताया कि ईदगाह क्षेत्र में स्थित इजराइल के मकान में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई, उस समय घर के भीतर इजराइल की पत्नी शबनम (27) और उसकी दो बेटियां शीफा (छह) और अफरोजा (चार) थी, आग इतनी भीषण थी कि तीनों बाहर नहीं निकल पाई। उस वक्त इजराइल घर पर नहीं था।

गौर के अनुसार, पड़ोसियों ने घर के भीतर मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। तीनों की मौत हो गई। कोई भी बाहर नहीं निकल पाया, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493